पति की हार्ट अटैक से मौत, सदमे में गई पत्नी की भी जान, दंपति की मौत से परिवार में मचा कोहराम
रायबरेली में एक पैथालॉजी लैब संचालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं, इस मौत का सदमा उनकी पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाईं और कुछ घंटे में उनकी भी मौत हो गई। दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

यूपी के रायबरेली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पैथालॉजी लैब संचालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस मौत का सदमा उनकी पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाईं और कुछ घंटे में उनकी भी मौत हो गई। दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पति-पत्नी की मौत एक साथ मौत की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
शहर के जवाहर विहार कॉलोनी निवासी 44 साल के आशुतोष शहर सिंह हाथी पार्क के पास डायग्नो लैब चलाते थे। बुधवार तड़के आशुतोष सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पति की मौत का सदमा पत्नी महक सिंह बर्दाश्त नहीं कर पाई। रोते बिलखते वह बेहोश हो गई और उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। कुछ देर तक चले इलाज के बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। महज कुछ घंटे के अंदर पति-पत्नी की मौत से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी 14 साल की अनिका सिंह के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। उसका रो रोकर बुरा हाल है। आशुतोष सिंह के भाई अमित सिंह भी पुलिस लाइन चौराहे पर पैथालॉजी लैब चलाते हैं।
हाथरस में दो की हार्ट अटैक से मौत
उधर, हाथरस में भी दो लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मुरसान क्षेत्र के गांव गारवगढ़ी निवासी युवक व हाथरस जंक्शन के गांव भोपतपुर के रहने वाले अधेड़ की अचानक हालत बिगड़ गई। जिस पर दोनों को परिवार के लोगों उनको अचेत हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहांपर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर अपने अपने घर चले गए।