Instructions to start taking measures to deal with floods from now on victims will get ration kits every week हर सप्ताह राशन; योगी सरकार ने इन लोगों के लिए सभी जिलाधिकारियों को जारी किया निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsInstructions to start taking measures to deal with floods from now on victims will get ration kits every week

हर सप्ताह राशन; योगी सरकार ने इन लोगों के लिए सभी जिलाधिकारियों को जारी किया निर्देश

योगी सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बाढ़ के लिए संवेदनशील जिलों और प्रभावित होने वाले स्थानों को पहले से चिह्नित करते हुए सभी जरूरी उपाय किए जाएं। इसके साथ ही हर सप्ताह पीड़ितों को राशन किट देने का निर्देश दिया है।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तानWed, 14 May 2025 03:29 PM
share Share
Follow Us on
हर सप्ताह राशन; योगी सरकार ने इन लोगों के लिए सभी जिलाधिकारियों को जारी किया निर्देश

यूपी की योगी सरकार ने बाढ़ से बचाव के लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पहले से इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ पीड़ितों को हर साप्ताह राशन किट दिया जाएगा। इसके साथ ही बाढ़ को देखते हुए राशन सामग्री की अतिरिक्त व्यवस्था जिलों में की जाएगी। यूपी के कई जिले ऐसे हैं जहां हर साल बाढ़ कहर ढाती है। खासकर पूर्वी यूपी के बलिया और आसपास के इलाके में बाढ़ से सबसे ज्यादा लोग परेशान होते हैं।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है। बाढ़ के लिए संवेदनशील जिलों और प्रभावित होने वाले स्थानों को पहले से चिह्नित करते हुए सभी जरूरी उपाय किए जाएंगे। बाढ़ प्रभावितों को बचाने के लिए नाव के इंतजाम किए जाएंगे और सेवा देने वाले नाविकों को 24 घंटे के अंदर भुगतान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:यूपी में पूरब-पश्चिम के बाद अब उत्तर-दक्षिणी कॉरीडोर, CM योगी ने मांगा प्रस्ताव

बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए शरणालय बनाए जाएंगे और इसमें रहने वालों को तीन समय खाने-नाश्ते का इंतजाम किया जाएगा। जनहानि न होने पाए इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। बाढ़ वाले स्थानों से पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी। प्रभावितों के लिए साफ पानी की व्यवस्था के लिए दवा के इंतजाम किए जाएंगे। पशुओं के टीकाकरण का इंतजाम पहले से किए जाएगा। पिछले वर्ष के अनुभवों के आधार पर हर जिले का बाढ़ से बचाव के इंतजाम किए जाएंगे।

किट के सामान

बाढ़ प्रभावितों को दिए जाने वाले किट में लाई, चना, भूना चना, चीनी, बिस्कुट, माचिस, मोमबत्ती, नहाने का साबुन, ढक्कन वाली बाल्टी, तिरपाल दिया जाएगा। इसके साथ आटा, चावल, आलू 10-10 किलो, अरहर दाल दो किलो, हल्दी 200 ग्राम, मिर्च 100 ग्राम, सब्जी मसाला 200 ग्राम, सरसों का तेल एक लीटर, नमक एक किलो, सैनेटरी पैड 20, साबुन कपड़ा धोने का दो तौलिया एक, सूती कपड़ा एक मीटर, डिस्पोजल बैग 20, मग एक और डेटॉल या सेवलॉन 100 मिली ग्राम दिया जाएगा। यह सामान बाढ़ शरणालय में रहने वालों को नहीं दिया जाएगा।