Khatu Shyam Jagran Held at Shiv Temple in Mungra Badshahpur खाटू श्याम के कीर्तन में थिरके श्रद्धालु, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsKhatu Shyam Jagran Held at Shiv Temple in Mungra Badshahpur

खाटू श्याम के कीर्तन में थिरके श्रद्धालु

Jaunpur News - मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित श्री बरहा मद्महेश्वर महादेव शिव मंदिर परिसर में मंगलवार

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरWed, 11 June 2025 07:02 PM
share Share
Follow Us on
खाटू श्याम के कीर्तन में थिरके श्रद्धालु

मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित श्री बरहा मद्महेश्वर महादेव शिव मंदिर परिसर में मंगलवार देर रात को श्री श्याम परिवार की ओर से श्री खाटू श्याम जागरण का आयोजन किया गया। खाटू श्याम कीर्तन में श्रद्धालु जमकर थिरके। कार्यक्रम का शुभारंभ खाटू श्याम का भव्य शृंगार, पूजन, फूलो की वर्षा व आरती करके किया गया। शाम को शिव मंदिर में खाटू श्याम का दरबार सजाया गया। इसमें जितेन्द्र अग्रवाल, किशोर परिक, शनि सिंह व ऋषभ गुप्ता अन्य ने श्री खाटू श्याम जी का भव्य श्रृंगार करके आरती उतारी। प्रयागराज से आयी गायिका रोमा निषाद ने कीर्तन किया। उन्होंने भक्ति गीतों ने पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया।

प्रत्येक भक्ति गीत पर भक्त जमकर थिरके। बीच-बीच में सुंदर व आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। हारे के सहारे बाबा श्याम हमारे के जयकारों से नगर गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर चेयरमैन कपिल मुनि ऊमरवैश्य, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, प्रबन्धक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, संदीप केसरी, सन्तोष गुप्ता, सिद्धार्थ अग्रवाल, राजकुमार ऊमरवैश्य, शशि अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी, सोनू यादव, उमेश मोदनवाल, मानिक राम अन्य उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।