Man Found Injured After Cutting Own Hand in Maurya Basti Police Investigating युवक ने दोनों हाथों का नश काटा, हालत गंभीर, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsMan Found Injured After Cutting Own Hand in Maurya Basti Police Investigating

युवक ने दोनों हाथों का नश काटा, हालत गंभीर

Jaunpur News - सिकरारा के मौर्य बस्ती में चंद्रबली मौर्य अपने कमरे में बेहोश पाए गए, उनके दोनों हाथों की नश कटी हुई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने अपनी नश क्यों काटी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरMon, 9 June 2025 02:04 PM
share Share
Follow Us on
युवक ने दोनों हाथों का नश काटा, हालत गंभीर

सिकरारा। विद्युत उपकेंद्र के पास स्थित मौर्य बस्ती में चंद्रबली मौर्य सोमवार की सुबह अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिला। उसके दोनों हाथों की नश कटी थी। जिससे वह लहूलुहान हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गयी। हाथ का नश उसने क्यों काटा और किस चीज से काटा इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। वही गांव के लोगों ने बताया कि वह नशे की चपेट में था। लोगो ने बताया कि नशे की बुरी लत के चलते उसने अपनी बहुत सी जमीन भी बेच डाली है। उसकी पत्नी मायके और दो बच्चे बाहर रहते है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।