भगवान की कृपा किसी पर भी हो सकती है: राघवेंद्राचार्य
Jaunpur News - मुंगराबादशाहपुर में भगत सिंह मोहल्ला में स्व. बैद्यनाथ और रामचंद्र जायसवाल की स्मृति में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का आयोजन हो रहा है। कथा वाचक राघवेंद्राचार्य महाराज ने कहा कि...

मुंगराबादशाहपुर। नगर के प्रतापगढ मार्ग स्थित भगत सिंह मोहल्ला में स्व. बैद्यनाथ और रामचंद्र जायसवाल की स्मृति में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का आयोजन चल रहा है। कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। वृंदावन से आए पधारे हुए कथा व्यास राघवेंद्राचार्य महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत सुनने मात्र से ही मनुष्य के जन्म-जन्मांतरों के पाप मिट जाता है। मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने ने सती चरित्र, भक्त ध्रुव की तपस्या और भक्ति का वर्णन किया। कहा कि भगवान के मंगल कार्य में शामिल होने पर मनुष्य के मनोरथ मंगलमय होते हैं। भगवान की कृपा किसी भी व्यक्ति पर हो सकती है, चाहे वह कितना भी पापी क्यों न हो। मुख्य यजमान द्रौपदी देवी, दिनेश जायसवाल व उनकी पत्नी कंचन जायसवाल, श्रेयांश जायसवाल, दिव्यांश, श्रेया व श्रुति ने भगवान की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, मनोज जायसवाल, बिजेंद्र जायसवाल, रामबाबू, शीतला प्रसाद, मदन जायसवाल, शंकरलाल, अशोक जायसवाल, कृष्ण कुमार, राम बहादुर जायसवाल समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।