JE had come very close to him Paan Singh Tomar granddaughter revealed officer misdeeds काफी क्लोज आ गए थे जेई, पान सिंह तोमर की नातिन ने बताया क्यों मारे थे बिजली अफसर को थप्पड़, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsJE had come very close to him Paan Singh Tomar granddaughter revealed officer misdeeds

काफी क्लोज आ गए थे जेई, पान सिंह तोमर की नातिन ने बताया क्यों मारे थे बिजली अफसर को थप्पड़

झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत कल (बुधवार) पंजाबी कॉलोनी में डिजिटल हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान विवाद हो गया था। अत्याचार के विरुद्ध सेना से बागी होकर बीहड़ के डकैत बने स्व. पान सिंह तोमर की नातिन ने बिजली विभाग के अवर अभियंता को पीट दिया था।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, झांसी (बबीना)Thu, 5 June 2025 04:31 PM
share Share
Follow Us on
काफी क्लोज आ गए थे जेई, पान सिंह तोमर की नातिन ने बताया क्यों मारे थे बिजली अफसर को थप्पड़

यूपी के झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत कल (बुधवार) पंजाबी कॉलोनी में डिजिटल हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान विवाद हो गया था। अत्याचार के विरुद्ध सेना से बागी होकर बीहड़ के डकैत बने स्व. पान सिंह तोमर की नातिन ने बिजली विभाग के अवर अभियंता को पीट दिया था। सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़िता सपना तोमर ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जेई की करतूत के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि अवर अभियंता डिसटेंस मेंटेन रखने के बजाए मेरे काफी क्लोज आ गए थे। अभद्रता की। रिकॉर्डिंग कर रह थे। इसके बाद उन्हें चांटा मारा गया। उन्होंने बबीना थाने में शिकायती पत्र दिया है। चेतावनी दी कि सुनवाई नहीं हुई तो डीआईजी से न्याय मांगेंगे।

गुरुवार को सपना तोमर ने शिकायती पत्र में विभागीय कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हुए बताया कि टीम बिना पूर्व सूचना के उनके घर पहुंची और मीटर उखाड़ने लगी। जबकि उनका बिजली बिल पूरा जमा था। उसने निवेदन किया कि कोई घर पर पुरुष नहीं है। तीन दिन बाद मीटर बदलने आएं। इसके बावजूद टीम मीटर उखाड़ने पर अड़ी रही और अवर अभियंता ने 5000 की अवैध मांग की। विरोध करने पर, स्वयं डिसटेंट की बात कहते-कहते क्लोज आ गए। सपना के अनुसार, उन्होंने अभद्रता की और पास आने की कोशिश की, जिसके बाद उसने आत्मरक्षा में प्रतिक्रिया दी।

बोले, थाना प्रभारी निरीक्षक

बबीना थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। बिजली विभाग की जेई की तरफ से कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं महिला की तरफ से भी शिकायत आई है। मामले की निष्पक्षता के लिए महिला उपनिरीक्षक मनु चौधरी को जांच के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:पान सिंह तोमर की नातिन ने जेई को पीटा, 6 सेकेंड में मारे 7 थप्पड़, वीडियो वायरल

गलत लिखाई एफआईआर

सपना तोमर ने बताया कि टीम बिना घंटी बजाए ही घर के बाहर लगा मीटर उखाड़ने लगी। किसी तरह का इनफार्म नहीं किया। अवर अभियंता ने पांच हजार रुपए की मांग की। पैसे देने से मना कर दिया तो इन्होंने रिकार्डिंग स्टार्ट कर दी। घर पर कोई पुरुष नहीं है। तीन दिन बाद आकर मीटर निकाल लेने की बात कह रहे थे। लेकिन, अवर अभियंता ने लाइट काट दी। जबकि पूरा बिल जमा है। बाद में उन्हें मारा। आरोप लगाया कि यह क्लोज आने लग गए थे। उन पर लिखाई गई एफआईआर गलत है। थप्पड़ मारा है। इंसाफ मिलना चाहिए। ये काफी क्लोज आ रहे थे। इसी वजह से मारा है।

ये था मामला

बबीना की पंजाबी कॉलोनी में बुधवार दोपहर पुरानी जगह स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे। यहां पान सिंह तोमर के बेटे सेना से रिटायर्ड सूबेदार शिव सिंह तोमर परिवार सहित रहते हैं। तभी बेटी सपना तोमर ने मीटर लगाने का विरोध किया। इसके बाद सपना ने अवर अभियंता विभव कुमार रावत के साथ मारपीट कर दी। बाद में अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। सपना की मां उसे अंदर ले गई। बाद में एसडीओ शिवकुमार कुशवाहा, कंपनी कर्मी थाने पहुंचे। उन्होंने सपना तोमर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।

ये हैं पान सिंह तोमर

पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के मुरैना के भिदौसा गांव के रहने वाले पान सिंह तोमर फौजी थे। उन्होंने ड्यूटी के दौरान दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर करीब 7 बार नेशनल स्टेपल चैम्पियनशिप जीती। जिससे उन्हें सिपाही से सीधे सूबेदार बनाना गया था। गांव में उनका जमीनी विवाद हुआ था। जिसमें दबंगों ने पान सिंह के परिवार के कुछ सदस्यों को मार दिया था। इसके बाद में सिस्टम के विरुद्ध पान सिंह तोमर बागी होकर डकैत बन गए। जबकि पान सिंह ने बाबू तोमार को गोली मारी थी। फिर उसके रिश्तेदारी को गोली मारी थी। बाद में मुठभेड़ में पान सिंह मारे गए थे।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |