Massive Fire Engulfs Cow Shelter in Sijara Village Loss Estimated at 3 5 Lakhs गोशाला में भीषण आग से लाखों का सामान राख, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsMassive Fire Engulfs Cow Shelter in Sijara Village Loss Estimated at 3 5 Lakhs

गोशाला में भीषण आग से लाखों का सामान राख

Jhansi News - झांसी के सिजारा गांव में एक गौशाला में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से लगभग तीन लाख पचपन हजार रुपए का नुकसान हुआ, जिसमें चोकर, भूसा और अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं है, लेकिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीFri, 13 June 2025 09:46 AM
share Share
Follow Us on
गोशाला में भीषण आग से लाखों का सामान राख

झांसी (उल्दन), संवाददाता उल्दन थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत सिजारा में बीती देर रात गौशाला में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक करीब साढ़े तीन लाख रुपए का चोकर, भूसा, मकान सहित अन्य जलकर राख हो चुका था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्राम पंचायत सिजारा गौशाला बनी है। इसमें मवेशी रहते हैं। उनके दाना-पानी के लिए एक कमरा बना है। जिसमें भारी मात्रा में भूसा, चोकर, सहित अन्य सामान रखा था। बीती देर रात अचानक मकान सुलग उठा।

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता गर्म हवाएं और भूसा भरा होने की वजह से आग तेजी से फैली। जिससे पूरा मकान धू-धूकर जल उठा। यहां आग से वहां बंधे मवेशी चीखने लगे। उन्हें तुरंत सुरक्षित किया गया। ग्रामीणों ने अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक आग चारो तरफ फैल चुकी थी। सूचना पर उल्दन थाना पुलिस व दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। चारो तरफ से आग पर पानी की बौछार की गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें रखा भूसा, त्रिपाल, चोकर सहित अन्य जलकर राख हो चुके थे। गुरुवार सुबह लेखपाल ने मौका-मुआयना किया। उन्होंने बताया कि करीब तीन लाख पचपन हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट बनाकर मऊरानीपुर भेज दी है। ग्राम प्रधान सिजारा रनवीर सिंह पटेल ने बताया है कि गौशाला में लगी आग में पशु पूरी तरह सुरक्षित रहें हैं। प्रशासन से तत्काल क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।