विमान हादसे की उच्चस्तरीय जांच की जाए : उज्जवल रमण
Prayagraj News - शुक्रवार शाम चंद्रशेखर आजाद पार्क के बाहर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह ने उच्च स्तरीय जांच की...

चंद्रशेखर आजाद पार्क के बाहर शुक्रवार शाम को शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह ने विमान हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मृत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। श्रद्धांजलि सभा में यमुनापार अध्यक्ष अशोक पटेल, मुकुंद तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, हसीब अहमद, अल्पना निषाद, तसलीम उद्दीन, मानस शुक्ला आदि मौजूद रहे। बाबूगंज बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित शोक सभा में गंगापार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशफाक अहमद ने जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया।
वहीं उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन की ओर से प्लेन हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह भदौरिया ने कहा इस कठिन समय में संस्था उन सभी परिवारों के साथ हैं। इस दौरान संस्था से जुड़े अन्य सदस्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।