Car Accident on Agra-Lucknow Expressway Leaves Seven Injured एक्सप्रेस-वे पर अनियन्त्रित कार वाहन से टकराई, सात घायल, Kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsCar Accident on Agra-Lucknow Expressway Leaves Seven Injured

एक्सप्रेस-वे पर अनियन्त्रित कार वाहन से टकराई, सात घायल

Kannauj News - तीर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुहा भट्टा गांव के निकट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक कार अनियन्त्रित होकर अन्य वाहन से टकरा गई। इस हादसे में सात लोग घायल हुए, जिन्हें यूपीडा कर्मियों ने मेडिकल...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजWed, 4 June 2025 12:49 AM
share Share
Follow Us on
एक्सप्रेस-वे पर अनियन्त्रित कार वाहन से टकराई, सात घायल

तिर्वा संवाददाता। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुहा भट्टा गांव के निकट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह एक कार अनियन्त्रित होकर आगे खड़े एक वाहन से टकरा गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने सभी घायलों को मेडिकल काॅलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां उनका उपचार चल रहा है। दिल्ली के आनन्द बिहार निवासी साहिद (51) पुत्र इजराइल, इनताज (12) पुत्र तोहिद, मोमताज (14) पुत्र तोहिद, रिहान (18) पुत्र शहिद तोहिद(40) पुत्र इसराइल, उलतान(13) पुत्र साहिद, नियामत (28)पुत्र बवूस कार में सवार होकर बिहार जा रहे थे। जब उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तिर्वा के फगुहा कट के निकट पहुंची, तभी कार अनियन्त्रित होकर खड़े एक वाहन से टकरा गई।

हादसे की जानकारी होते ही यूपीडा कर्मी व तिर्वा पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर मेडिकल काॅलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां सभी का उपचार किया गया। हालत में सुधार होने के बाद सभी को रिलीव कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।