कन्नौज में शिवपाल बोले- 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की होगी प्रचण्ड जीत
Kannauj News - तिर्वा (कन्नौज) में सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी नहीं दे रही और भ्रष्टाचार बढ़ चुका है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की जीत का दावा किया और भाजपा के...

तिर्वा (कन्नौज), संवाददाता। सरकार युवाओं को नौकरी नहीं दे पा रही है। सरकारी विभागों मे भ्रष्टाचार सीमा पार कर चुका है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। विधानसभा चुनाव में सपा की प्रचण्ड जीत होगी। यह बात मंगलवार को तिर्वा पहुंचे सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहीं। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा के कई बड़े नेताओं पर तंज कसे। सपा के महासचिव मंगलवार को सपा नेता अंशुल गुप्ता के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने सिंदूर की रक्षा नहीं कर सका। वह देश के सिंदूर की रक्षा कैसे कर सकता है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार में सभी वर्गों के लोग परेशान है। मध्यम वर्गीय व्यापारियों की हालत खराब हो गई है। किसान कर्ज से लदा हुआ है। देश की जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी हैं। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। विधानसभा चुनाव में सपा की प्रचण्ड जीत होगी। उससे पहले होने वाले पंचायती चुनाव में पार्टी अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। पार्टी सभी को लड़ने का मौका देगी। इससे पहले सपा के महासचिव ने तहसील में अधिवक्ताओं की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल यादव, जिलाध्यक्ष कलीम खां, सपा नेता अनिल पाल, बउअन तिवारी, कूक्कू चौहान, अरून बघेल, इन्द्रेश यादव समेत कई सपा नेता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।