Grand Ram Navami Procession on April 17 by Shri Ram Janmotsav Seva Samiti भगवा झंडों और भगवान की झांकियों के साथ निकलेगी शोभायात्रा, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsGrand Ram Navami Procession on April 17 by Shri Ram Janmotsav Seva Samiti

भगवा झंडों और भगवान की झांकियों के साथ निकलेगी शोभायात्रा

Kanpur News - श्री राम जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा 17 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में भारी संख्या में लोग भगवा झंडा लेकर और भगवान की झांकियों के साथ शामिल होंगे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरTue, 15 April 2025 11:15 PM
share Share
Follow Us on
भगवा झंडों और भगवान की झांकियों के साथ निकलेगी शोभायात्रा

चकेरी। श्री राम जन्मोत्सव सेवा समिति की ओर से 17 अप्रैल को रामनवमी के पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। जिसमें भारी संख्या में लोग भगवा झंडा लेकर और भगवान की अनेक झांकियों के साथ चलेंगे। कार्यक्रम की जानकारी समिति की ओर से आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान दी गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष हेमंत सिंह व अजय सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा सनिगवां स्थित बालाजी मंदिर से शुरू होकर अन्ना चौराहा, चिश्ती नगर, तिरंगा चौराहा से हाईवे होते हुए वापस बालाजी मंदिर में आकर समाप्त होगी। लगभग 4 किलोमीटर की इस यात्रा में हजारों लोग शामिल होंगे। भगवा झंडे से पूरी यात्रा निकलेगी। साथ ही भगवान की कई झांकियां भी रहेंगी। हेमंत सिंह ने बताया कि रामनवमी के पावन पर्व पर समिति के द्वारा बीते 13 वर्षों से लगातार शोभायात्रा निकाली जाती है। इसी कड़ी में इस बार भी 14वीं भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।