Heat Wave Alert Issued for Kanpur and 12 Districts Temperatures to Reach 45 C गर्मी से राहत खत्म, अब हीट वेव के साथ चढ़ेगा पारा, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsHeat Wave Alert Issued for Kanpur and 12 Districts Temperatures to Reach 45 C

गर्मी से राहत खत्म, अब हीट वेव के साथ चढ़ेगा पारा

Kanpur News - गर्मी से राहत खत्म, अब हीट वेव के साथ चढ़ेगा पारा गर्मी से राहत खत्म, अब हीट वेव के साथ चढ़ेगा पारा गर्मी से राहत खत्म, अब हीट वेव के साथ चढ़ेगा पारा

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 6 June 2025 07:41 PM
share Share
Follow Us on
 गर्मी से राहत खत्म, अब हीट वेव के साथ चढ़ेगा पारा

कानपुर। गर्मी से राहत खत्म हुई। अब दिन का पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगा। कानपुर नगर समेत 12 जिलों में 09 और 10 जून को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। तब तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच जाएगा। इसके बाद 11 और 12 जून को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आंधी-पानी की संभावना जताई गई है। जून के पहले पांच दिन सामान्य रहने के बाद शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के वेदर स्टेशन पर माह का सर्वाधिक तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह भी सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर तापमान 40 के निकट रहने का अनुमान लगाया गया है।

हल्की गर्म हवाओं का भी अहसास हुआ। इसी तरह न्यूनतम पारा सीएसए में 22.8 डिग्री और एयरफोर्स वेदर स्टेशन में 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान सीएसए में सामान्य से 04.7 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है। दिन का तापमान चढ़ते ही न्यूनतम नमी घटकर 31 फीसदी हो गई। अधिकतम नमी 64 फीसदी रिकॉर्ड की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अब 09 जून तक लगातार तापमान बढ़ता रहेगा। 09 और 10 जून तक यह पारा 45 डिग्री तक पहुंच जाएगा। आईएमडी ने इन दो दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो जाएगा। 11 और 12 को पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी-पानी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 12 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। यह पूरी बेल्ट वह है जिसे हीट आईलैंड के नाम से जाना जाता है। इसमें कुछ जिले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी शामिल हैं। इसमें शामिल जिले प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र की एक समान पट्टी पर स्थित हैं। यह राजस्थान से आने वाली हवाएं पूरी तरह शुष्क होंगी। यह तापमान को बढ़ा देंगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 09 और 10 जून तक पारा चढ़ता रहेगा। इसके बाद आंधी-पानी से तापमान में गिरावट आएगी। यदि इसके बाद भी विक्षोभ बने रहते हैं तो राहत रहेगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो उष्ण लहर फिर लौटेगी। 20 के निकट मानसूनी गतिविधियां दस्तक दे देंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।