जिराफ, जेब्रा और चिंपांज़ी.. बरसों से इनके घर खाली
Kanpur News - फोटो जेब्रा की फाइल फोटो नंबर गेम 12 साल पहले जिराफ की हो

50 साल पुराने कानपुर प्राणि उद्यान में कई जानवरों के घर बरसों से खाली हैं। इससे सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि कर्मचारी भी मायूस हो रहे हैं। फिलहाल चिड़ियाघर प्रशासन का दावा है कि वन्य जीव प्रेमियों को जल्द अच्छी खबर मिलेगी। प्राणि उद्यान कई खास चीजों के लिए जाना जाता है, यहां पर अलग-अलग जानवरों की प्रजातियां देख ही सकते हैं, लेकिन कई जानवरों की कमी सालों से बनी हुई है। 12 साल पहले यहां एकमात्र जिराफ की मौत हो चुकी है। अब तक दूसरा जिराफ चिड़ियाघर को नहीं मिला। आठ साल पहले 8 साल पहले नर चिंपांजी छज्जू की मौत हो चुकी है। इसके बाद दर्शकों ने फिर कभी यहां चिपांजी नहीं देखा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।