KESCO Cuts Power Connections Over Unpaid Bills in Kanpur लाखों की बकाएदारी पर दो पंपिंग स्टेशन के कनेक्शन काटे, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKESCO Cuts Power Connections Over Unpaid Bills in Kanpur

लाखों की बकाएदारी पर दो पंपिंग स्टेशन के कनेक्शन काटे

Kanpur News - -वर्तमान समय में केस्को की सरकारी विभागों पर 321, शहरवासियों पर 217 -केस्को का सबसे

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSat, 29 March 2025 05:29 AM
share Share
Follow Us on
लाखों की बकाएदारी पर दो पंपिंग स्टेशन के कनेक्शन काटे

कानपुर। प्रमुख संवाददाता बिजली का बिल न जमा करने पर केस्को की टीम ने भगवतदास घाट और जाजमऊ स्थित बुढ़िया घाट पंपिंग स्टेशन के कनेक्शन शुक्रवार को काटे। इससे हड़कंप मच गया। फिलहाल भुगतान न करने की वजह से कनेक्शन कटे हुए हैं। वर्तमान समय में केस्को की सरकारी बकाएदारी 321 और शहरवासियों पर 217 करोड़ की है।

वित्तीय वर्ष खत्म होने में सिर्फ दो दिन बचे हुए हैं। केस्को को 538 करोड़ की बकाएदारी वसूलनी है। इसको लेकर केस्को की टीम ने शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। 30 लाख की बकाएदारी पर भगवतदास पंपिंग स्टेशन समेत दो के कनेक्शन काटे गए। देर रात तक कनेक्शन कटे रहे। केस्को के अधीक्षण अभियंता कामर्शियल अंकित कुमार ने बताया कि बकाएदारी को लेकर लगातार अभियान चल रहा है। करीब 25 कनेक्शन काटे गए हैं। लगातार अभियान चलता रहेगा। बकाएदार जल्द से जल्द अपनी बकाएदारी का पैसा जमा करें।

प्राइवेट से ज्यादा सरकारी बकाएदारी

केस्को की प्राइवेट से ज्यादा सरकारी बकाएदारी है। केस्को की 538 करोड़ की बकाएदारी में 321 करोड़ रुपये सरकारी है। 217 करोड़ प्राइवेट बकाएदारी है। केस्को का सबसे बड़ा बकाएदार वर्तमान समय में जलनिगम ग्रामीण 161 करोड़, केएसफीएल 93 करोड़ और जलनिगम शहरीय 12 करोड़ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।