Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsBike Theft in Pipri Ashok Kumar s Motorcycle Stolen from Home
घर के बाहर खड़ी व्यापारी की बाइक चोरी
Kausambi News - पिपरी थाने के मनौरी बाजार निवासी अशोक कुमार केशरवानी की बाइक मंगलवार रात चुराई गई। दुकान बंद कर घर पहुंचे अशोक ने सुबह बाइक नदारद देखी। उन्होंने बाइक की खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिला। इसके बाद...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 4 June 2025 04:53 PM

चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के मनौरी बाजार निवासी अशोक कुमार केशरवानी व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात वह दुकान बंद करके घर पहुंचे और रोज की तरह बाइक को घर के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। इसी दौरान रात में किसी ने उनकी बाइक पार कर दी। सुबह बाइक नदारद देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने बाइक की काफी खोजबीन की। सुराग न लगने पर भुक्तभोगी ने बुधवार को थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।