अब भारत असलहे इम्पोर्ट नहीं एक्सपोर्ट करता है : अरुण सिंह
Kausambi News - भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरुण सिंह ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हैं। उन्होंने भारत के विकास, गरीबों के कल्याण, और सुरक्षा में बढ़ोतरी का उल्लेख किया। सिंह ने कहा...
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व राज्य सभा सांसद अरुण सिंह ने केंद्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर शनिवार को मीडिया से मुखातिब हुए। कहा कि पीएम मोदी के 11 साल ऐतिहासिक उपलिब्ध हैं। इन्हें स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा रहा है। भारत बदल चुका है। भारत शक्तिशाली होने के साथ ही साथ पूरी तरह से अब सक्षम है। राष्ट्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भाजपा सरकार में देश के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश का कायाकल्प हुआ है। जहां भाजपा की सरकार है, वहां गरीबों का कल्याण हो रहा है। गरीबों का सर्वांगीण विकास हो रहा है। आयुष्मान कार्ड दिया गया है।
गरीबों का बेहतर से बेहतर इलाज हो रहा है। पक्के मकान दिए जा रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। भाजपा सरकार में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। हर देशवासी खुद को गौरवान्वित समझ रहा है। जब-जब देश पर आंच आई है, भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक की गई। पहलगाम की घटना के बाद आतंकियों को पाकिस्तान में घुसकर तबाह किया गया। बताया कि पाकिस्तान में हुए हमले भारतीय हथियारों से किए गए। इनमें ब्रम्होस मिसाइल व आकाश मिसाइल शामिल थी। अब भारत असलहे इम्पोर्ट नहीं करता, बल्कि असलहों को एक्सपोर्ट करता है। यह भारत की ताकत को दिखाता है कि वह कितना सक्षम हो चुका है। देश में हाइवे व एक्सप्रेस बनवाए गए हैं, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। आपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस के समीक्षा की मांग के सवाल पर कहा कि कांग्रेस इसीलिए देश से साफ होती जा रही है। सेना के पराक्रम पर वह जो सवालिया निशान उठा रहे हैं उन्हें देश के साथ इस मौके पर खड़े रहना चाहिए। राष्ट्रीय मंत्री के साथ पूर्व सांसद विनोद सोनकर व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य भी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।