Brutal Beating of Sister-in-Law by Brothers-in-Law in Charwa Area देवरों ने भाभी को पीटा, केस दर्ज, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsBrutal Beating of Sister-in-Law by Brothers-in-Law in Charwa Area

देवरों ने भाभी को पीटा, केस दर्ज

Kausambi News - चरवा थाना क्षेत्र के सैयदसरांवा में देवरों ने मामूली विवाद पर भाभी को बेरहमी से पीटा। महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भाभी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 11 May 2025 04:34 PM
share Share
Follow Us on
देवरों ने भाभी को पीटा, केस दर्ज

चरवा थाना क्षेत्र के सैयदसरांवा में शुक्रवार की शाम मामूली बात पर देवरों ने भाभी को बेरहमी से पीटा। इससे उसको चोटें आई हैं। महिला को मेडिकल के लिए भेजकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सैयदसरांवा गांव की बबलीदेवी पत्नी अच्छे सिंह यादव ने चरवा थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह शुक्रवार की शाम को घर पर बैठी थी। इसी दौरान देवर नन्हू व कमल सिंह आए और मामूली बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसको घर में ही लात-घूसों से जमकर पीटा। साथ ही धमकी दी कि यदि थाना शिकायत लेकर गई तो जान से मार दिया जाएगा।

चरवा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।