Celebrating 300 Years of Rani Ahilyabai Holkar s Legacy in Manjhanpur देश की सांस्कृतिक विरासत के विकास में अहिल्याबाई का रहा बड़ा योगदान-प्रभारी मंत्री, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsCelebrating 300 Years of Rani Ahilyabai Holkar s Legacy in Manjhanpur

देश की सांस्कृतिक विरासत के विकास में अहिल्याबाई का रहा बड़ा योगदान-प्रभारी मंत्री

Kausambi News - मंझनपुर में रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी समारोह का शुभारंभ किया गया। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई ने नारी शक्ति को मजबूत किया और समाज में सुधार लाने के लिए कई प्रयास किए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 28 May 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
देश की सांस्कृतिक विरासत के विकास में अहिल्याबाई का रहा बड़ा योगदान-प्रभारी मंत्री

मंझनपुर, संवाददाता। जिला पंचायत मंझनपुर स्थित रत्नावली सभागार में रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश अपनी प्राचीन संस्कृतिक विरासत, ज्ञान्-विज्ञान व आध्यात्म की बदौलत विश्व गुरु था। मुगलकाल और अंग्रेजी शासन के दौरान इसमें गिरावट आई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपने पुराने गौरव एवं वैभव को पुन: प्राप्त कर समृद्ध बन रहा है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासन में भारतीय संस्कृति, घरेलू उद्योग और यहां की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया था।

उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल में देश सांस्कृतिक रूप से तथा ज्ञान-विज्ञान में बहुत ही समृद्ध था। नारी शक्ति को भारत मे उच्च स्थान हासिल था। लेकिन मुगलकाल में हमारे समाज में सती प्रथा, पर्दा प्रथा, बाल विवाह, जौहर प्रथा, विधवा विवाह न होना, विधवा को सम्पत्ति से बेदखल करना, निसंतान स्त्री को दत्तक पुत्र लेने का अधिकार न देना जैसी अनेकों बुराइयां और कुरीतियां आ गईं। अहिल्याबाई होल्कर ने इन बुराइयों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। पति की मृत्यु के बाद महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार दिलाया। जलाशय, बांध बनवाए, इंदौर जैसे नगर की स्थापना की। शिक्षा में भी उनका बहुत ही योगदान रहा। पहली बार अहिल्याबाई होल्कर ने युद्ध के दौरान नष्ट हुई किसानों की फसल का मुआवजा दिलाने, सैनिकों की विधवाओं को आर्थिक मदद देने, आदिवासी क्षेत्रों व सुदूर ग्रामीण इलाकों में कुटीर उद्योग लगाने, महिलाओं की सुरक्षा आदि व्यवस्थाएं 800 वर्ष पहले अपने शासनकाल में कराई थी। उन्होंने मुगलकाल के दौरान सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, द्वारिकाधीश आदि नष्ट किया गये मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया। उनका जीवन नारी शक्ति का प्रतीक है। 800 वर्षों के बाद आज देश में अगर कोई अहिल्याबाई होल्कर के सपनों को साकार कर रहा है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, चायल विधायक पूजा पाल, पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता, शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल एवं लाल बहादुर, अध्यक्ष को-ऑपरेटिव बैंक शिवमोहन मौर्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम चौधरी एवं समस्त जिला पंचायत सदस्य सहित ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।