अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Bijnor News - मंडावली के ग्राम जटपुरा टाण्डा में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार धीर सिंह की मौत हो गई। वह अपने गांव जा रहा था जब यह हादसा हुआ। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रास्ते में उसकी...

मंडावली के ग्राम जटपुरा टाण्डा में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। धीर सिंह पुत्र अतर सिंह 42 निवासी फरजपुर मोहनपुर बाइक से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम जटपुरा टांडा पहुंचा एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजीबाबाद के निजि अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जौली ग्रांट ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई जनार्दन ने थाने पहुंच कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।