BJP Commemorates Ahilyabai Holkar s Legacy in Mathura Conference युगप्रवर्तक थीं अहिल्याबाई होल्कर : सुधांशु, Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsBJP Commemorates Ahilyabai Holkar s Legacy in Mathura Conference

युगप्रवर्तक थीं अहिल्याबाई होल्कर : सुधांशु

Mathura News - मथुरा में भारतीय जनता पार्टी ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने अहिल्याबाई की प्रशासनिक दक्षता और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराSat, 31 May 2025 03:53 AM
share Share
Follow Us on
युगप्रवर्तक थीं अहिल्याबाई होल्कर : सुधांशु

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत डेम्पियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में नगर निगम सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, विधायक मेघ श्याम सिंह, विधान परिषद सदस्य ठा. ओम प्रकाश सिंह ने लोकमाता अहिल्याबाई, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा अहिल्याबाई होल्कर एक ऐसी युगप्रवर्तक महिला थीं, जिन्होंने अपने शासनकाल में न केवल धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की रक्षा की, बल्कि प्रशासनिक दक्षता, न्यायप्रियता और लोककल्याणकारी शासन का एक आदर्श प्रस्तुत किया।

अध्यक्षता कर रहे महापौर विनोद अग्रवाल ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन, उनके आदर्शों और राज्य संचालन की कुशलता पर विस्तार से प्रकाश डाला। भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा अहिल्याबाई होल्कर केवल एक शासिका नहीं थीं, वे एक युगद्रष्टा थीं। मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी गोयल, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा सिंह कुंतल, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल, विधि प्रकोष्ठ बृज क्षेत्र संयोजक रामकिशन पाठक, योगेश लंबरदार, पार्षद रचना पाठक, नीलम गोयल, ज्ञानेंद्र राणा ने किया। संचालन कुंज बिहारी चतुर्वेदी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।