आटो के धक्के से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Bhadoni News - गोपीगंज में पावर हाउस के पास एक ऑटो की टक्कर से घायल हुई महिला श्यामकली देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। 55 वर्षीय श्यामकली और उनके बेटे सत्यम को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए...

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पावर हाउस के पास आटो के टक्कर से घायल बाइक सवार महिला श्यामकली देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने का काम किया। चालक पर केस दर्ज करने को स्वजनों ने तहरीर दिया है। बता दें कि गुरुवार को दिन में पावर हाउस के पास आटो के टक्कर से बाइक सवार 55 वर्षीय श्यामकली देवी एवं सत्यम घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। जहां पर इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
कोइरौना थाना क्षेत्र के गंगापुर तलिया निवासी शिवबली यादव पुत्र भुंवर यादव अपनी मां और अपने दिव्यांग भाई को लेकर दवा लेने ग्राम कठौता जा रहे थे। पावर हाउस के पास आटो चालक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया था। घटना में श्यामकली, बेटा सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हे तत्काल निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां पर सत्यम को उपचार के बाद छोड़ दिया गया। जबकि महिला को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर औराई ले जाया गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। बेटै की तहरीर पर आरोपित आटो चालक पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दावा किया कि उसे जल्द ही गिरफ्तार करने का काम किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।