मिनी गन फैक्ट्री का पहले भी हो चुका है खुलासा
मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बाराही आनंदपुरा में मिनी गन फैक्ट्री का मामला सामने आया है। इससे पहले भी कई मिनी गन फैक्ट्रियों का खुलासा हो चुका है। पुलिस ने छापेमारी कर कई अर्द्धनिर्मित...

मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बाराही आनंदपुरा में मिनी गन फैक्ट्री का मामला सामने आने से पहले भी जिले में कई मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हो चुका है। मिनी गन फैक्ट्री से हथियार के साथ ही कई अर्द्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने के कल- पुर्जे बरामद हो चुके हैं। मिनी गन फैक्ट्री संचालित करने वाले कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इसके बावजूद मिनी गन फैक्ट्री में हथियार बनाने से बदमाश बाज नहीं आ रहे हैं। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के उदा गांंव में करीब दो साल पहले मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया था। पुलिस ने छापेमारी कर कई अर्द्धनिर्मित हथियार भी बरामद किया था।
इसके अलावा चौसा और ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में भी मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हो चुका है। अब उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बराही आनंदपुरा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम को घर पर की गयी छापेमारी के दौरान सफलता मिली। पुलिस टीम में उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, बिहारीगंज थानाध्यक्ष अमित रंजन सहित अन्य पदाधिकारी और पुलिस के जवान शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।