गंगा में खड़े होकर ग्रामीणों ने बंदरगाह विस्तार का किया विरोध
Chandauli News - मिल्कीपुर के पास गंगा किनारे बने बंदरगाह के विस्तार के लिए किसानों से ली जानी है जमीनमिल्कीपुर के पास गंगा किनारे बने बंदरगाह के विस्तार के लिए किसानो

नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड नियामताबाद के मिल्कीपुर के पास बने बंदरगाह का विस्तार किया जाना है। इसके लिए आसपास के गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की जानी है। किसान जमीन देने को तैयार नहीं है। इससे नाराज किसानों ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन हाथ में तिरंगा लेकर बंदरगाह के पास गंगा में खड़े होकर विस्तार की योजना का विरोध किया। चेताया कि जबरदस्ती जमीन ली गई तो बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ब्लाक के मिल्कीपुर के पास गंगा में बंदरगाह बना है। उसके विस्तार की योजना है। इसके लिए मिल्कीपुर, ताहिरपुर और मिर्जापुर जिले के रसूलागंज और छोटा मिर्जापुर गांवों में प्रस्तावित बंदरगाह का विस्तार किया जाना है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बंदरगाह विस्तारीकरण से प्रभावित गांवों की करीब 60 फीसदी आबादी माझी समाज की है। जिनकी जीविका मछली पकड़ने और नाव संचालन पर निर्भर है। भूमि अधग्रिहण से उनकी आजीविका छिन जाएगी और उनके परिवार भीख मांगने को मजबूर हो जाएंगे। चेताया कि किसी भी कीमत पर वह अपनी जमीन नहीं देंगे। साथ ही उन्होंने इस फ्रेट विलेज परियोजना को रद्द किए जाने की मांग की। कहा कि उनकी आजीविका को ध्यान में रखते हुए परियोजना को रद्द किया जाए या वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। मांग पूरी होने तक ग्रामीण अपनी मांगों पर अडिग रहेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में ईशान मिल्की, डब्लू साहनी, वीरेंद्र साहनी, सुरेश कुमार, नीतीश साहनी, दलसिंगार साहनी, रामधनी साहनी, रामजी साहनी, पप्पू साहनी, शिवानंद साहनी, मनोज साहनी, दिलीप साहनी, वद्यिाधर जी, अखिलेश सिंह, चंद्र प्रकाश मौर्या, शिवम् साहनी, मनोहर साहनी, बबलू साहनी, अमरेश कुशवाहा, डॉ. विनोद कुमार, मिश्रीलाल सोनकर आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।