Bokaro Residents Struggle with Heat Wave as Temperatures Soar to 39 C शुक्रवार को उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, आज बारिश, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBokaro Residents Struggle with Heat Wave as Temperatures Soar to 39 C

शुक्रवार को उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, आज बारिश

बोकारो, प्रतिनिधि। शुक्रवार को उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, आज बारिशशुक्रवार को उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, आज बारिशशुक्रवार को उमस भरी गर्मी ने किया

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSat, 31 May 2025 04:26 AM
share Share
Follow Us on
शुक्रवार को उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, आज बारिश

शुक्रवार को बोकारोवासी उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। सुबह 9 बजे ही कड़ाके की धूप हो गई। जिसके बाद लोगो का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया। एक दिन पहले ही बारिश से मौसम अच्छा हुआ था। लेकिन एक दिन बाद ही मौसम में आए इस बदलाव से लोग परेशान दिखे। दोपहर करीब 1 बजे तक चिलचिलाती धूप में सड़को पर आवागम प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनो के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। इससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। शुक्रवार को बोकारो का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनो के दौरान अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। जिससे भीषण गर्मी का प्रकोप एक बार फिर शरवासियो के लिए परेशानी का सबब बनेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।