गुरु अर्जन देव का शहादत दिवस मनाया
मुजफ्फरपुर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रमना में गुरु अर्जन देव महाराज जी का शहीदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने गुरुवाणी का गायन किया और रागी जत्थे ने शबद कीर्तन किया। कार्यक्रम...

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रमना में शुक्रवार को सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव महाराज जी का शहीदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। गुरु का दीवान सजाया गया और हजूरी भाई फतेहजीत सिंह के रागी जत्थे ने गुरुवाणी और शबद कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रबंधक गुरुजीत सिंह साई ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गुरु सिंह सभा में 40 दिन से चल रहे श्री सुखमनी साहेब के पाठ का समापन हुआ। गुरु अर्जन देव महाराज की शहादत दिवस पर पूरे दिन कई अलग-अलग कार्यक्रम हुए। सुबह में बच्चों ने गुरुवाणी का गायन किया। उसके बाद रागी जत्था ने शबद कीर्तन किया।
फिर बच्चों के लिए प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें गुरु अर्जन देव महाराज के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस बीच जो बोले सो निहाल के उद्घोष से गुरु सिंह सभा गूंजता रहा। वहीं, इस पावन अवसर पर राहगीरों के लिए लंगर भी लगाया गया था। इस अवसर पर सिख समाज के अलावा शहर के गणमान्य जन ने भी हिस्सा लिया। अंत में गुरू का अटूट लंगर चला। इस कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के सचीव सरदार जितेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष सरदार पंजाब सिंह, मंजीत कौर, शैली कालरा, गुरमीत कौर समेत आदि थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।