पेटरवार में नशामुक्ति अभियान आज
पेटरवार में 31 मई को नशामुक्ति अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान शांति कुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञापीठ लेपो द्वारा आयोजित किया जा रहा है। अभियान का आरंभ दुर्गा मंदिर से होगा और इसका...
Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSat, 31 May 2025 04:28 AM

पेटरवार। शांति कुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार पेटरवार प्रखंड के गायत्री प्रज्ञापीठ लेपो की ओर से आगामी 31 मई को पेटरवार में नशामुक्ति अभियान चलाया जाएगा। उक्त जानकारी पेटरवार लेपो स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ के प्रखंड समन्वयक किशोरी महतो ने दी। नशा मुक्ति अभियान पेटरवार चौक स्थित दुर्गा मंदिर से आरम्भ कर पेटरवार नगर में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नशा मुक्त समाज बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जायगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।