Veerendra Kumar Sharma Elected Unopposed as Beldaur Municipal President राजद के बेलदौर नगर अध्यक्ष चुने गए वीरेंद्र शर्मा, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsVeerendra Kumar Sharma Elected Unopposed as Beldaur Municipal President

राजद के बेलदौर नगर अध्यक्ष चुने गए वीरेंद्र शर्मा

खगड़िया के बेलदौर नगर अध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र कुमार शर्मा निर्विरोध चुने गए। चुनाव की प्रक्रिया में केवल शर्मा ने अपनी दावेदारी पेश की, और कोई अन्य उम्मीदवार नहीं आया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन की...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSat, 31 May 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
राजद के बेलदौर नगर अध्यक्ष चुने गए वीरेंद्र शर्मा

खगड़िया । नगर संवाददाता बेलदौर नगर अध्यक्ष पद पर शुक्रवार को वीरेन्द्र कुमार शर्मा निर्विरोध चुने गए। बेलदौर नगर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव पार्टी के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार राजा व सहायक निर्वाची पदाधिकारी सकलदीप यादव के देखरेख में शुरू की गई। निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होते ही नगर अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ वीरेन्द्र कुमार शर्मा ने ही अपनी दावेदारी पेश की। उनके विरुद्ध किसी अन्य उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल नहंी किया। इसके बाद निर्धारित समय अवधि के बाद निर्वाची पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार राजा ने निर्विरोध नगर अध्यक्ष पद निर्वाचित घोषित किए गए। इस दौरान नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती ही उनकी प्राथमिकता होगी।

वे संगठन को हर स्तर से मजबूत करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।