जलभराव से कई गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित, समाधान की गुहार लगाई
Amroha News - हसनपुर, संवाददाता। गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के गांव मदारीपुर में मुख्य मार्ग पर जलभराव समस्या बनी है। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक

गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के गांव मदारीपुर में मुख्य मार्ग पर जलभराव समस्या बनी है। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बताया जा रहा है कि इस मार्ग से बुरावली, बांसका कला, बरतौरा, जेबड़ा मुस्तकम समेत दस से अधिक गांवों के लोग गुजरते हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। लंबे समय से गांव में जलभराव की समस्या बनी है। रात में मार्ग से गुजरना तक दूभर है। बरसात के दिनों में मार्ग पर खासा जलभराव हो जाता है।
स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। जलभराव की मुख्य वजह पानी की निकासी न होने के साथ ही सड़क का नीचा होना है। जिसके चलते घरों का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की गुहार लगाई। मांग करने वालों में कलुआ, फहीम अली, शेर अली, साबिर, नन्हे सिंह, राम सिंह आदि शामिल हैं। उधर, बीडीओ अश्विनी कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने इस संबंध में कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। अब मामला जानकारी में आया है तो समाधान कराया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।