पट्टीदारों ने घर पर चढ़कर किया गाली-गलौज
Kausambi News - पिपरी थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी कृष्ण राज सिंह और उनके भाई भंवर सिंह के बीच बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। 25 अप्रैल की रात भंवर सिंह ने कृष्ण राज और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज की। जब आसपास के...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 27 April 2025 05:00 PM

पिपरी थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी कृष्ण राज सिंह ने बताया कि सगे भाई भंवर सिंह से बंटवारे को लेकर उसका विवाद चल रहा है। पीड़ित की मानें तो इसी रंजिश को लेकर 25 अप्रैल की रात वह अपनी पत्नी शांति देवी, बेटे रवि, मानसरोवर, बंटू, विष्णु व मोनी सिंह के साथ दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करने लगा। चीख-पुकार पर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को थाने तलब किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।