भाकियू टिकैत ने बढ़े सर्किल रेट के विरोध में एसडीएम को सौपा ज्ञापन
Kausambi News - भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में सर्किल रेट बढ़ाने का विरोध किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर दरें घटाने की मांग की। जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने चेतावनी दी कि 20 जून से...

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में बैठक की। जिला प्रशासन की तरफ से बढ़ाए गए सर्किल रेट का विरोध किया। सर्किल रेट की दरें घटाने की मांग करते हुए उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपा। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि उनकी मांग पूरी न होने पर वह 20 जून से धरने पर बैठेंगे। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने मनमाने तरीके से सर्किल रेट में बढ़ोतरी कर किसानों और आम जनता को परेशान करने का काम किया है।
उन्होंने पांच से दस गुना तक की बढ़ोतरी करके सभी को चिंता में डाल दिया है। जिलाध्यक्ष ने आंख बंद कर बढ़ाए गए सर्किल रेट को तत्काल कम करने की मांग की है। चेतावनी दी कि दरें वापस न लेने पर किसान यूनियन 20 जून से धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। बैठक में मो. शाहिद, आशीष शुक्ला, बिंदेश्वरी प्रसाद, मूलचंद्र, आशीष त्रिपाठी, राम सजीवन और सत्यदेव मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।