Government Nodal Officers to Inspect Aspirational Blocks in Manjhanpur and Kaushambi आकांक्षी ब्लॉकों की जांच करेंगे शासन से नामित दो नोडल अफसर, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsGovernment Nodal Officers to Inspect Aspirational Blocks in Manjhanpur and Kaushambi

आकांक्षी ब्लॉकों की जांच करेंगे शासन से नामित दो नोडल अफसर

Kausambi News - मंझनपुर और कौशाम्बी के आकांक्षी ब्लॉकों की जांच के लिए शासन से दो नोडल अफसर 30 मई को जिले में आएंगे। अधिकारियों को विकास कार्यों की मानीटरिंग के लिए निर्देशित किया गया है। सफाई, सामुदायिक शौचालय और...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 28 May 2025 05:11 PM
share Share
Follow Us on
आकांक्षी ब्लॉकों की जांच करेंगे शासन से नामित दो नोडल अफसर

मंझनपुर, संवाददाता। जिले के दो आकांक्षी ब्लॉकों की जांच करने के लिए शासन से नामित दो नोडल अफसर जिले में आकर शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की हकीकत खंगालेंगे। दोनो अफसरों का आगमन 30 मई मो होगा। जिले के जिम्मेदारों को इस आशय का पत्र मिलने के बाद आकांक्षी ब्लॉकों में तैयारियां जोरो पर शुरू हैं। जिले के दो ब्लॉकों को आकांक्षी की श्रेणी में रखा गया है। इसमें कौशाम्बी व मंझनपुर ब्लॉक शामिल हैं। शासन स्तर से इन ब्लॉकों की विशेष मानीटरिंग कराई जा रही है। जिले लेकर शासन स्तर तक इन ब्लॉकों के गांवों में विकास कार्यों की लगातार मानीटरिंग हो रही है।

अब शासन स्तर से दोनो ब्लॉकों के लिए अलग-अलग दो अफसर नामित किए गए हैं। इसमें आशीष कुमार विशेष सचिव स्टाम्प द्वारा मंझनपुर तो अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त उत्तर प्रदेश अनिल कुमार यादव द्वारा कौशाम्बी ब्लॉक व गांवों का निरीक्षण किया जायेगा। इस आशय का पत्र मिलने के बाद जिले व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सचिवों व ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया जा रहा है कि हर हाल में ब्लॉक मुख्यालय से लेकर ग्रामसभाओं की सफाई, सामुदायिक शौचालय, गौशालाओं को साफ-सुथरा रखना सुनिश्चित करें। यूं कहें कि शासन स्तर से नामित नोडल अफसरों के आगमन ने सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की नींद हराम कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।