Heartbroken Youth Attempts Suicide Over Girlfriend s Marriage in Prayagraj प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने निगला जहर, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsHeartbroken Youth Attempts Suicide Over Girlfriend s Marriage in Prayagraj

प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने निगला जहर

Kausambi News - पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी तय होने पर जहर निगल लिया। गंभीर हालत में उसे प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक और युवती के परिवार शादी के लिए तैयार...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 8 June 2025 10:31 PM
share Share
Follow Us on
प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने निगला जहर

पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम प्रेमिका की शादी तय होने से दुखी युवक ने जहर निगल लिया। गंभीर हालत में उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इनकार कर रही है। पइंसा इलाके में रहने वाले 21 वर्षीय युवक का रिश्ते की साली से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो पंचायत हुई। किसी भी सूरत पर महीने भर पहले हुई पंचायत में दोनों परिवार शादी के लिए नहीं तैयार हुए। जबकि, युवक और युवती शादी करने की जिद पर अड़े थे।

यह देखते हुए युवती के परिजनों ने अभी हाल ही में उसकी शादी फतेहपुर में तय कर दी। परिवार वालों की मानें तो इसी के बाद से युवक काफी अनबन रहने लगा था। शनिवार की शाम उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परेशान परिवारीजन उसे सिराथू के निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के एडमिट नहीं करने पर प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां भी हालत नाजुक बनी हुई है। पइंसा इंस्पेक्टर रोशन लाल का कहना है कि उनको ऐसे किसी प्रकरण की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।