विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी पति बंदी
Kausambi News - मंझनपुर में विवाहिता को आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में फरार पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुड़िया देवी की शादी कोखराज के रामचंद्र से हुई थी, जो उसे नौ साल तक प्रताड़ित करता रहा। 21...
मंझनपुर, संवाददाता। विवाहिता को आत्महत्या के लिए विवश करने के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को बुधवार सुबह कोखराज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सैनी थाना क्षेत्र के परास गांव की फूलकली पत्नी स्व. भुग्गा ने बताया कि उसकी बेटी गुड़िया देवी की शादी कोखराज इलाके के टीकरडीह निवासी रामचंद्र पुत्र स्व. जुगराज से हुई थी। आरोप है कि शादी के नौ साल बाद भी पति विवाहिता को प्रताड़ित करता था। प्रताड़ना से परेशान होकर 21 दिसम्बर 2024 को विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामले में मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
तभी से आरोपी फरार चल रहा था। बुधवार सुबह टीकरडीह प्राइमरी स्कूल के समीप से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।