नवागत सीडीओ ने अस्थाई गौशाला पूरब सरांवा का किया निरीक्षण
Kausambi News - नवागत मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने विकास खंड सरसवां के अस्थाई गौ-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने गायों को पूजन कर चारा-पानी की स्थिति का अवलोकन किया। गौशाला में 83 गोवंश संरक्षित...
नवागत मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने शनिवार को विकास खंड सरसवां के पूरब सरांवां स्थित अस्थाई गौ-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गायों को गुण खिलाकर उनका पूजन किया। इसके बाद उनके चारा-पानी व सफाई की स्थिति का निरीक्षण करते हुए जरूरी निर्देश केयर टेकरों व गौशाला के जिम्मेदारों को दिया। अस्थायी गौशाला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि 83 गोवंश संरक्षित हैं। गौशाला में तैनात तीन केयर टेकरों से जानकारी लेने पर बताया गया कि सुबह-शाम गोवंशों को भूसे के साथ-साथ हरा चारा एवं चोकर दिया जाता है। गौशाला में सात प्रकार पंजिका बनायी जाती है जबकि मौके पर मात्र तीन पंजिकाओं का अवलोकन कराया गया।
इस पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी पंजिकाओं को गौशाला में रखने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने गौवंशों के बोये गए हरा चारा वाले खेतों का भी निरीक्षण किया। मौके पर खेत में हरा चारा बोया मिलने पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। इसके बाद उन्होंने गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया। इस दौरान मानिटरिंग की कोई व्यवस्था नहीं पायी गयी। इस सम्बन्ध में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि इसका कन्ट्रोल रूम स्तर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय पर एवं ब्लाक स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय पर स्थापित करें। इतना ही नहीं समय-समय सीसीटीवी का अवलोकन भी करते रहें, जिससे गौशाला की समस्त गतिविधियों को नियन्त्रित किया जा सके। इसके अतिरिक्त गोवंशों को ग्रीष्म ऋतु से बचाव हेतु हरे चदर की जाली अविलम्ब लगाकर उसमें सुबह-शाम जल का छिड़काव कराये जाने का भी निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सीवीओ डॉ. अशोक कुमार, राकेश कुमार ंिसह खण्ड विकास अधिकारी सरसवां व अजीत कुमार सचान पशुचिकित्सधिकारी सरसवां उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।