मवेशी के साथ दरिंदगी के आरोपी पर मुकदमा
Kausambi News - थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि रविवार सुबह एक युवक ने उसकी छह महीने की भैंस के बछड़े को खूंटे से बांधकर उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सैनी...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीMon, 2 June 2025 03:56 PM

थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसने गाय और भैंस भी पाल रखी है। पीड़िता की मानें तो रविवार की सुबह भैंस की छह महीने की पड़िया घर के समीप बंधी थी। इस दौरान आरोपी युवक पारसनाथ पुत्र बच्चूलाल निवासी केसरिया थाना सैनी ने पड़िया को खूंटे से जकड़कर बांध दिया। इसके बाद उसके साथ दरिंदगी की। छटपटाने पर पड़िया की डंडे से पिटाई भी कर दी। सैनी इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया का कहना है कि मवेशी की मालकिन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लिखापढ़ी कर उसका चालान भी कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।