वायु सेना परिसर में घुसपैठ मामले में चार पर केस दर्ज
Kausambi News - प्रयागराज के बमरौली वायुसेना परिसर में कमाण्ड वर्क्स इंजीनियर एसएन मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने चार घुसपैठियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने पहले चोरी करने का प्रयास किया और बाद में...

पूरामुफ्ती थाने के बमरौली वायु सेना परिसर में घुसकर काण्ड वर्क्स इंजीनियर की हत्या के मामले में वारंट अफसर एड्ज्यूटेन्ट की तहरीर पर पुलिस ने चार घुसपैठियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लगभग दो महीना पहले आरोपियों ने एयर फोर्स परिसर में घुसकर कमाण्ड वर्क्स इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रयागराज के वायुसेना स्टेशन मध्य वायु कमान मुख्यालय बम्हरौली परिसर में कमाण्ड वर्क्स इंजीनियर एसएन मिश्रा सरकारी आवास संख्या पी 649/01 में परिवार सहित रहते थे। दिनांक 13 और 14 मार्च 2025 के मध्य रात्रि में दो व्यक्ति उनके आवास पर जाकर उनके दरवाजे को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया था।
आवाज सुनकर एसएन मिश्रा उठ गए और शोरगुल किया तो दोनों बदमाश भाग निकले थे। इस घटना की जानकारी एसएन मिश्रा ने वायुसेना प्रशासन को दी थी। वायुसेना द्वारा आन्तरिक जांच चल ही रही थी कि दिनांक 29 मार्च 2025 की रात को पुन: आरोपियों ने दरवाजा काटने का प्रयास किया। एसएन मिश्रा के जाग जाने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ममामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। इसी बीच वायुसेना बमरौली के वारंट अफसर एडज्यूटेन्ट अमर पाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 13 और 14 मार्च 2025 के मध्य की रात्रि की घटना में हत्या के मुख्य आरोपी सौरभ पासी के साथ उसका साथी समीर कुशवाहा भी शामिल था। जिसने साथ में चोरी का प्रयास किया था। जबकि उसके खिलाफ अभी तक कोई भी एफआईआर दर्ज नही हुई है। पूर्व की घटना में अभियुक्त सौरभ पासी उसकी मां सुनीता और पिता शिवकुमार पासी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वायु सेना का परिसर एक प्रतिबंधित क्षेत्र है। इसके बावजूद इन लोगों ने उसका उल्लंघन करते हुए उक्त घटना को घटित किया है। पुलिस ने घुसपैठ की गंभीर धाराओं में चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।