वैज्ञानिकों ने कृषि तकनीक पर किसानों संग चर्चा की
Varanasi News - वाराणसी में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से संवाद किया। वैज्ञानिकों ने पिंडरा, सेवापुरी और विद्यापीठ ब्लॉक के गांवों में आधुनिक कृषि तकनीकों, भिंडी की...

वाराणसी। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) जक्खिनी की ओर से आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के 11वें दिन रविवार को संस्थान के वैज्ञानिकों ने पिंडरा, सेवापुरी और विद्यापीठ ब्लॉक के नौ गांवों में किसानों से संवाद किया। आधुनिक कृषि तकनीक पर चर्चा की और संभावनाएं बताईं। वैज्ञानिक डॉ. अच्युत सिंह, डॉ. पी. कर्माकर एवं डॉ. आशुतोष राय की टीम ने पिंडरा ब्लॉक के जगदीशपुर, मंगारी और नेहिया गांवों में भिंडी की खेती, नील गाय समस्या और सरकारी योजनाओं पर चर्चा की। डॉ. विद्यासागर एवं डॉ. ज्योति ने सेवापुरी ब्लॉक में धान की सीधी बुआई तकनीक और मूल्य संवर्धन पर जोर दिया।
डॉ. केके पांडेय एवं डॉ. रामेश्वर सिंह ने केवीके कल्लीपुर के वैज्ञानिकों के साथ विद्यापीठ ब्लॉक में प्राकृतिक खेती, मिट्टी जांच, पशुपालन और साइबर क्राइम जागरूकता पर किसानों को प्रशिक्षित किया। यह अभियान 12 जून तक गांव-गांव चलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।