Garbage Pile Along Eastern Yamuna Canal Causes Public Distress नहर किनारे डाली जा रही है गन्दगी, पानी हो रहा है प्रदूषित, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsGarbage Pile Along Eastern Yamuna Canal Causes Public Distress

नहर किनारे डाली जा रही है गन्दगी, पानी हो रहा है प्रदूषित

Shamli News - पूर्वी यमुना बड़ी नहर के किनारे कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जिससे राहगीरों और मॉर्निंग वाक करने वालों को परेशानी हो रही है। गंगा सफाई मुहिम के बावजूद इस क्षेत्र की स्थिति खराब है। नहर का पानी प्रदूषित...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीMon, 9 June 2025 01:37 AM
share Share
Follow Us on
नहर किनारे डाली जा रही  है गन्दगी, पानी हो रहा है प्रदूषित

पूर्वी यमुना बड़ी नहर के किनारे के एक झोर पर कूड़े का अंबार लगा है। कूड़ा मार्ग पर फैलने से राहगीरों के साथ सुबह समय मोर्निंग वाक पर जाने वाले लोगो को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। देशभर में नमामि गंगे को लेकर गंगा व अन्य नदियों के अस्तित्व को बचाने के लिए लाखों करोड़ों खर्च कर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आमजन को भी इस मुहिम से जोड़ा गया। लेकिन नगर में पूर्वी यमुना बड़ी नहर की स्थिति अत्यधिक उपेक्षित है। नगर के पूर्वी यमुना नहर के पास डंप कूड़ा-कचरा आमजनों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

सिंचाई भवन से लेकर भारसी मोड़ तक नहर मार्ग के किनारे कई जगहों पर कचरे का ढेर है। इस रास्ते से काफी लोगों का आना-जाना होता है। सुबह के समय स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए सैकड़ो स्त्री, पुरुष मॉर्निंग वॉक करने के लिए पटरी पर जाते हैं।। नहर के किनारे डाले गए कूड़े से उठने वाली दूषित दुर्गंध से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कूड़ा नहर में जाने से नहर का पानी भी प्रदूषित हो रहा है। जिस क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पडता है। कचरे का उठाव नहीं होने से नहर किनारे कूड़े की वृद्धि होती जा रही है। ऐसे में इस रास्ते गुजरने वाले और आस-पास रहने वालों को गंदगी के कारण फजीहत झेलनी पड़ती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।