Nishad Party s Constitutional Rights Rath Yatra Reaches Kaushambi Under Leadership of Dr Sanjay Kumar Nishad सरकार मछुआ समाज के उत्थान को प्रतिबद्ध: डॉ. संजय निषाद, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsNishad Party s Constitutional Rights Rath Yatra Reaches Kaushambi Under Leadership of Dr Sanjay Kumar Nishad

सरकार मछुआ समाज के उत्थान को प्रतिबद्ध: डॉ. संजय निषाद

Kausambi News - निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ‘निषाद पार्टी’ की संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा चौथे चरण के दूसरे दिन कौशाम्बी पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने किया। यह यात्रा मछुआ समाज...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 20 April 2025 10:21 PM
share Share
Follow Us on
सरकार मछुआ समाज के उत्थान को प्रतिबद्ध: डॉ. संजय निषाद

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ‘निषाद पार्टी के तत्वावधान में निकाली जा रही संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा चौथे चरण के दूसरे दिन कौशाम्बी पहुंची। रथ यात्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं व मछुआ समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। रथ यात्रा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग डॉ. संजय कुमार निषाद के नेतृत्व में रायबरेली के लिए रवाना हुई। मछुआ समाज के अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने को लेकर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद के नेतृत्व में संवैधानिक अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। मंत्री ने बताया कि यात्रा 30 नवंबर 2024 को माता शाकुम्भरी देवी शक्ति पीठ से प्रारंभ की गई थी। यात्रा तीन चरणों में उत्तर प्रदेश के 69 जनपदों से होती हुई रविवार को चौथे चरण में कौशाम्बी पहुंची। प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, भदोही, सोनभद्र होते हुए लखनऊ में यात्रा का समापन होगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सभी जनपदों में मछुआ समाज को अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराये जाने के संबंध में उठाये गये कदमों को समाज के समक्ष रखने का काम किया है। सपा द्वारा मछुआ समाज की गौरव पूर्व सांसद बहन वीरांगना फूलन देवी का नाम बार बार लेने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। कहा सपा को फूलन देवी का नाम लेने का कोई अधिकार नहीं है। आज प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। समाज के लिए संचालित योजनाओं का बखान किया। रथ यात्रा में निषाद पार्टी के गिरिजेश निषाद, राजकुमार निषाद, शिव मिलन निषाद, जनकनंदनी निषाद समेत तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता व मछुआ समाज के लोग शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।