ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Kausambi News - शनिवार रात महेवाघाट पुल के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार मनमोहन प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए एसआरएन प्रयागराज ले जाते समय रविवार की भोर उनकी मृत्यु हो गई। घटना से उनके परिवार में...

महेवाघाट पुल के समीप शनिवार रात ऑटो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। एसआरएन प्रयागराज में रविवार की भोर उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। चित्रकूट जिले के राजापुर कस्बे का मनमोहन प्रजापति (38) पुत्र वासुदेव किसानी करता था। शनिवार की रात वह बाइक लेकर किसी काम से महेवाघाट के अढ़ौली गांव जा रहा था। महेवाघाट पुल के समीप विपरीत दिशा से आई ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
सूचना के बाद पहुंचे परिवारीजन आननफानन निजी वाहन की मदद से युवक को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां रविवार की भोर युवक की सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढ़स बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। एसआरएन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इसके बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।