Transformer Failure in Bajha Substation Causes Outrage Among Villagers लगते ही फिर जल गया 24 घंटे में ट्रांसफार्मर, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsTransformer Failure in Bajha Substation Causes Outrage Among Villagers

लगते ही फिर जल गया 24 घंटे में ट्रांसफार्मर

Kausambi News - मैनापुर गांव में एक सप्ताह बाद नया ट्रांसफॉर्मर लगने के 24 घंटे में ही जल गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर की क्षमता...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSat, 31 May 2025 10:28 PM
share Share
Follow Us on
लगते ही फिर जल गया 24 घंटे में ट्रांसफार्मर

विद्युत उपकेंद्र बजहा के मैनापुर गांव में एक सप्ताह बाद पहले जला ट्रांसफॉर्मर लगने के 24 घंटे में ही जल गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्यापत है। उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत सम्बंधित अधिकारियों से कर दी है। मैनापुर गांव के शैलेंद्र कुमार, अमरजीत और गुड्डू निषाद ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। गर्मी में लोड बढ़ने से बीते 24 मई को ट्रांसफॉर्मर जल गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग ने एक सप्ताह बाद शुक्रवार को ट्रांसफॉर्मर बदल कर लगाया था। लेकिन, ओवरलोड के चलते ट्रांसफॉर्मर 24 घंटे के भीतर ही दोबारा जल गया।

इससे ग्रामीणों में रोष है। गांव के मूलचंद्र निषाद, विजय यादव, कृष्णा, रामचंद्र और सुनील का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए अवर अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता से वह लोग गुहार लगा चुके है। इसके बाद भी ट्रांसफॉर्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई जा रही है। मामले में अवर अभियंता सरोज कुमार झा का कहना है कि तकनीकी खराबी के चलते ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। दूसरा ट्रांसफॉर्मर लाया जा रहा है। शाम तक आपूर्ति सूचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।