राज्य महिला आयोग सदस्या ने जिला कारागार, जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
Kausambi News - उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रतिभा कुशवाहा ने कौशाम्बी जिला जेल और चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला कैदियों और उनके बच्चों के खान-पान की व्यवस्था की जांच की। चिकित्सालय में भी...
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्या प्रतिभा कुशवाहा ने शनिवार को जिला कारागार कौशाम्बी व संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद महिला कैदियों व उनके साथ रहने वाले बच्चों के खान-पान व सुविधाओं का जायजा लेते हुए जेल प्रशासन को जरूरी निर्देश दिये। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकीय व्यवस्था को और बेहतर करने का निर्देश दिया। जिला जेल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बैरक में निरूद्ध 32 महिला कैदियों एवं उनके साथ रह रहे चार बच्चों से उनके बारे में आवश्यक पूंछताछ किया। उनके रहने एवं खानपान की जानकारी ली। महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों को फल, चाकलेट आदि तथा महिलाओं को फल वितरित किया।
उन्होंने पाया कि जिला कारागार में रह रही महिलाओं के रहन-सहन की व्यवस्था ठीक है। इसके बाद वह संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंची। यहां पर एनआरसी वार्ड एवं एसएनसीयू एवं इमरजेन्सी वार्ड, महिला विंग का निरीक्षण किया। चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से पूंछताछ कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं चिकित्सकों को सभी मरीजों की उचित देखभाल एवं इलाज किये जाने हेतु निर्देशित किया। एनआरसी में रह रहे बच्चों को चाकलेट का वितरण किया। संयुक्त जिला चिकित्सालय में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित करते हुए आम जनमानस को रक्तदान किये जाने हेतु प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित रहे एवं चिकित्सा व्यवस्था ठीक पायी गई। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाये जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया। वन स्टाप सेन्टर के निरीक्षण में सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। वन स्टाप सेन्टर में दो महिलायें तथा नौ बालिकायें आवासित पायी गयी। उनसे आवश्यक पूंछताछ कर उन्हें घर जाने हेतु प्रेरित किया गया तथा उन्हें फल आदि वित्तरित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, संरक्षण अधिकारी, महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।