Villagers Halt Ram Van Gaman Road Work Over Compensation Disputes in Manjhanpur अफसरों ने राम वन गमन मार्ग का शुरू कराया कार्य, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsVillagers Halt Ram Van Gaman Road Work Over Compensation Disputes in Manjhanpur

अफसरों ने राम वन गमन मार्ग का शुरू कराया कार्य

Kausambi News - मंझनपुर के ढेरहा, निगहा और राम नगर के ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर राम वन गमन मार्ग का कार्य रोक दिया था। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या का समाधान किया। अंततः, काम फिर से शुरू किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 18 June 2025 04:51 PM
share Share
Follow Us on
अफसरों ने राम वन गमन मार्ग का शुरू कराया कार्य

मंझनपुर, संवाददाता। मंझनपुर तहसील के ढेरहा, निगहा व राम नगर में मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने राम वन गमन मार्ग का कार्य बंद करा दिया था। ग्रामीण जोरदार विरोध कर रहे थे। काम अधूरा होने की वजह से लोगों को दिक्कत आ रही थी। ठेकेदार भी परेशान था। बुधवार को अफसरों ने पहुंचकर काश्तकारों से बातचीत की और काम शुरू कराया। राम वन गमन का कार्य तेजी से चल रहा है। मुआवजा के लेकर कई जगहों पर कार्य प्रभावित चल रहा था। मंझनपुर तहसील के राम नगर, ढेरहा, निगहा गांव के लोगों ने मुआवजा को लेकर आपत्ति दाखिल कर रखी थी।

कई लोग ऐसे थे, जिनका पारिवारिक विवाद भी था। मुआवजे पर सभी लोग हिस्सा मांग रहे थे। इस तरह के दर्जनों मामले थे, जिसको लेकर लोगों ने वाद भी दाखिल कर रहा था। इससे काम प्रभावित था। ठेकेदार भी परेशान था। अधिकारी काश्तकारों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े थे। बुधवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर मंझनपुर तहसीलदार सिद्धांत सिंह और नायब तहसीलदार मोबीन अहमद टीम के साथ गांव पहुंचे। काश्तकारों को बुलाकर बातचीत की। उनकी समस्या पूछी। मुआवजे की ही बात सामने आई। अधिकारियों ने बताया कि उनका मुआवजा बनकर तैयार है। जल्द ही काश्तकारों को मुआवजा दिया जाएगा। काश्तकारों को समझाने के बाद अधिकारियों ने राम वन गमन मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया। हालांकि कई लोग ऐसे भी थे, जो अधिकारियों की कार्रवाई से संतुष्ट भी नहीं थे। वह लगातार सवाल-जवाब करते रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।