AK Sharma Launches 223 Development Projects Worth 54 Crores in Kushinagar नगर विकास मंत्री ने 54 करोड़ की 223 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsAK Sharma Launches 223 Development Projects Worth 54 Crores in Kushinagar

नगर विकास मंत्री ने 54 करोड़ की 223 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Kushinagar News - कसया, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को नगर के कान्हा गौशाला परिसर में विभिन्न नगर पालिकाओं, नगर पंचाय

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSat, 17 May 2025 05:53 AM
share Share
Follow Us on
नगर विकास मंत्री ने 54 करोड़ की 223 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

कसया, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को नगर के कान्हा गौशाला परिसर में विभिन्न नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के विकास से संबंधित कुल 54 करोड़ से कुल 223 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें नगरपालिका कुशीनगर में 29 करोड़ रुपये की लागत से 121 परियोजनाएं शामिल हैं। इससे पूर्व मंत्री ने गोशाला में गाय माता की पूजा की। पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए नगर विकास मंत्री श्री शर्मा ने सांसद कुशीनगर से अपने संबंधों को बताते हुए कहा कि इनसे हमारा संबंध राजनीति में आने से पहले से है।

कुशीनगर सांसद अति लोकप्रिय हैं। ज़ब मैं राजनीति में नहीं था तब भी अपने क्षेत्र में नेताओं, मंत्रियों व अधिकारियों से विकास के काम कराता था। प्रधानमंत्री जी से पूर्वांचल के विकास के लिए हमेशा चर्चा करता था। आज केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से पूर्वांचल तेजी से बदल रहा है। कुशीनगर की विकास को लेकर हमेशा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नजर बनी रहती है। कुशीनगर में प्रधानमंत्री ने अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण कराया, तो वहीं मुख्यमंत्री क़ृषि विश्वाविद्यालय का निर्माण करा रहे हैं। जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को ऐसा पाठ पढ़ाया है कि वह हमेशा याद रखेगा। अध्यक्षता करते सांसद विजय दुबे ने कहा कि देश और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में देश व यूपी विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी बिना भेद भाव उद्योगों और विकास योजनाओं को लगातार धरातल पर उतार रहे हैं। पहले कुशीनगर के लोगो में विकास को लेकर हमेशा मायूसी छायी रहती थी, लेकिन अब लोग खुशहाली महसूस करते हैं। लोकार्पण से पूर्व नगर विकास मंत्री ने कार्यक्रम परिसर में स्थित गौशाला का निरीक्षण कर गौ पूजन किया। स्वागत भाषण करते हुए नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने नगर विकास मंत्री से नगरपालिका को मुख्यमंत्री सृजन योजना से जोड़ने का आग्रह किया ताकि अधिक से अधिक धन आ सके और तेजी से विकास कार्य कराया जा सके। इसके साथ ही नगरपालिका कार्यालय के निर्माण, हाईटेक लाइब्रेरी, विभिन्न पोखरों और छठ घाट के निर्माण हेतु धन की मांग करते हुए अपना पत्र मंत्री को प्रेषित किया। मंत्री ने सहजता से स्वीकार करते हुए अपनी सहमति जताई। आभार जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश राय ने किया। संचालन पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव व दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, रामकोला विधायक विनय गोंड, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश, अशोक मिश्रा, अशोक पाण्डेय नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल सहित महिला भाजपा प्रकोष्ठ की रुपम सिंह के नेतृत्व में बुके और मोमेंटो देकर, तो वही नगरपालिका कुशीनगर के समस्त सभासदों ने वृहद माला पहनाकर स्वागत किया l इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, चंद्रप्रकाश चमन, सुमित त्रिपाठी, डायरेक्टर हैरिटेज स्कूल राजीव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा , प्रधानाचार्य बीआईसी उमेश उपाध्याय, रविशंकर सिंह, सचिन पाठक, अशोक सिंह के आलावा, सभासद राजेश मद्धेशिया, गुड्डू कुशवाहा, पीएन सिंह, केशव सिंह आदि समस्त सभासद, वरिष्ठ लिपिक नगरपालिका राजेश श्रीवास्तव, उग्रसेन कुमार, संजय भारती, श्रवण तिवारी, अशीष जायसवाल सहित उपजिलाधिकारी कसया आशुतोष कुमार, सीओ कुंदन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी सहित भारी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ताता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।