हिन्दू समाज के लोगों ने मुस्लिम समुदाय को माला पहना कर दी बधाई
Kushinagar News - पडरौना के जटहां बाजार क्षेत्र में हिन्दू समुदाय ने बकरीद के मौके पर मुस्लिम समुदाय को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक बना। दोनों समुदायों ने मिलकर त्योहार की...

पडरौना। थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत हिन्दू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के पावन पर्व पर माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। यह आयोजन सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी एकता का प्रतीक बनकर उभरा, जो देश की सांस्कृतिक विविधता और समन्वय की भावना को दर्शाता है। इस दौरान दोनों समुदायों के लोग एक साथ आए और त्योहार की खुशियां साझा की। हिन्दू समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा, बकरीद का यह पर्व त्याग और समर्पण का प्रतीक है और हम सभी को मिलकर शांति और एकता के साथ इसे मनाना चाहिए। मुस्लिम समुदाय ने भी इस पहल की सराहना की और इसे सामाजिक सद्भाव का एक उज्ज्वल उदाहरण बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।