Illegal Logging in Kushinagar Over Two Dozen Teak Trees Cut Without Permit बिना परमिट काटे दो दर्जन सागौन, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsIllegal Logging in Kushinagar Over Two Dozen Teak Trees Cut Without Permit

बिना परमिट काटे दो दर्जन सागौन

Kushinagar News - कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के केशवपट्टी सरेह में शुक्रवार को अवैध पेड़ कटाई का मामला सामने आया। बिना परमिट, दो दर्जन से अधिक हरे सागौन के पेड़ काटे गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSat, 14 June 2025 10:00 AM
share Share
Follow Us on
बिना परमिट काटे दो दर्जन सागौन

कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के केशवपट्टी सरेह में शुक्रवार को एक खेत में अवैध पेड़ कटाई का मामला सामने आया है। बिना परमिट दो दर्जन से अधिक हरे सागौन के पेड़ों की कटाई हुई है। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही रेंजर खड्डा अमृता चंद के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने छापेमारी कर काटे गए सागौन के बोटों को अपने कब्जे में ले लिया। रेंजर अमृता चंद ने बताया कि जब्त पेड़ों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बिना अनुमति पेड़ काटना वन अधिनियम के तहत अपराध है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।