बाल श्रम कानून के प्रति किया जा रहा जागरुक
Kushinagar News - कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर 12 से 17 जून तक विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि ईट-भट्ठों पर बाल श्रम के...

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य में 12 से 17 जून तक विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें बाल श्रम रोकने के प्रति लोगों को जागरुक किया जा रहा है। यह जानकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में शुक्रवार को श्रम विभाग की तरफ से जनपद के ईट-भट्ठों पर बाल व किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी ईट-भट्ठा संचालकों व उपस्थित श्रमिकों की दी गई। उन्हें बताया गया कि ईट-भट्ठों पर बालकों व किशोरों से काम लेना अपराध है। साथ ही यह भी बताया गया कि शिक्षा व सुरक्षित बचपन प्रत्येक बच्चे का अधिकार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।