Kushinagar s Cultural Workshop Highlights Indian Heritage and Civilization विश्व बंधुत्व और करुणा की पोषक रही भारतीय संस्कृति: डा. राकेश सिंह, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar s Cultural Workshop Highlights Indian Heritage and Civilization

विश्व बंधुत्व और करुणा की पोषक रही भारतीय संस्कृति: डा. राकेश सिंह

Kushinagar News - कुशीनगर में वर्मी बुद्ध विहार में भारतीय संस्कृति पर पांच दिवसीय पाठ्यक्रम का चौथा दिन मनाया गया। मुख्य वक्ता प्रो राकेश सिंह ने भारतीय संस्कृति की विशेषताओं और सम्राट अशोक के धर्म सिद्धांत पर विचार...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSun, 11 May 2025 11:19 AM
share Share
Follow Us on
विश्व बंधुत्व और करुणा की पोषक रही भारतीय संस्कृति: डा. राकेश सिंह

कुशीनगर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर की तरफ से वर्मी बुद्ध विहार में पांच दिवसीय भारतीय संस्कृति अभिरुचि पाठ्यक्रम विषय पर व्याख्यान चल रहा है। इसके चौथे दिन वक्ता और विद्वान लोगों ने भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता व बुद्ध पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग के प्रो राकेश सिंह ने चौथे दिन शनिवार को कहा कि भारतीय संस्कृति जनकल्याण, विश्व बंधुत्व और करुणा की पोषक रही है। उन्होंने सम्राट अशोक के प्रतिपादित धर्म (धम्म) सिद्धांत और वेद पुराण उपनिषद में वर्णित संस्कृति की तुलनात्मक व्याख्या किया। उन्होंने कहा कि 600 ईसा पूर्व की समाज और संस्कृति की विशिष्टता को बताया।

कहा कि लोकतान्त्रिक प्रणाली का जनक भारत ही है। इसमें 55 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का समापन रविवार की शाम होगा। संचालन वरिष्ठ कार्मिक तेज प्रताप शुक्ल ने किया। अंत में सभी अतिथियों के प्रति तरुण शुक्ल ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर दिनेश दुबे, धीरेंद्र मिश्रा, बेग, ललित आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।