Bulandshahr Vikram Murder Case Police Struggle to Arrest Suspects After 24 Hours बुलंदशहर : 24 घंटे बाद भी विक्रम हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली , Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsBulandshahr Vikram Murder Case Police Struggle to Arrest Suspects After 24 Hours

बुलंदशहर : 24 घंटे बाद भी विक्रम हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली

Bulandsehar News - बुलंदशहर के जहांगीराबाद में विक्रम हत्याकांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विक्रम का शव मक्का के खेत में मिला था। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSun, 11 May 2025 11:30 AM
share Share
Follow Us on
बुलंदशहर : 24 घंटे बाद भी विक्रम हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली

बुलंदशहर। जहांगीराबाद में विक्रम हत्याकांड में 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि, पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है लेकिन वे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। शनिवार को टिटोटा निवासी विक्रम (52 वर्ष) पुत्र करन सिंह का गला रेता हुआ शव गांव करैथा के जंगल में मक्का के खेत में मिला था। शुक्रवार शाम को विक्रम घर से लापता हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गमगीन माहौल में गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस ने मृतक के भाई गोपी की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की जांच में आरोपियों के साथ विक्रम द्वारा दिन में भी शराब पीने की बात सामने आ रही है। वहीं, घटना के बाद चारों नामजद आरोपी गांव से फरार हैं। पुलिस की तीन टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। पुलिस ने शराब के ठेके के सेल्समैनों से भी पूछताछ की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।