स्थापना दिवस मनाने अयोध्या जाएंगे राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता
Kushinagar News - कुशीनगर में राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ का स्थापना दिवस 16 और 17 जून को अयोध्या में मनाया जाएगा। इसमें पांच लाख पोस्ट ऑफिस एजेंट शामिल होंगे। संघ के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में भाग...

कुशीनगर। राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ भारत का स्थापना दिवस 16 व 17 जून को राम बल्लभा कुंज रामाचार्य, जानकी घाट अयोध्या में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसमें देश भर से पांच लाख पोस्ट ऑफिस एजेंट जुटेंगे। यह जानकारी गोरखपुर मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष राघवेन्द्र नाथ पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीश भट्टाचार्य, राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार मिश्र, राष्ट्रीय सलाहकार समिति अध्यक्ष पीजी कुलकर्णी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आलोक पराशर, प्रांतीय महासचिव हरेराम गुप्ता, अभय दुबे बनारस, धर्मेन्द्र जैन झांसी, ज्ञानेंद्र कुमार उपाध्याय बरेली, अशोक सिंघल अलीगढ़, अशोक गुप्ता झांसी, रामनाथ श्रीवास्तव गोरखपुर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में अभिकर्ताओं की समस्याओं एवं मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम में सभी अभिकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर ऐतिहासिक व सफल बनाने की अपील किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।